Posts

Father's Day special, पिता के लिए समर्पित पंक्तियां , पिता के लिए कविता , poem for father

हर मुश्किल से तुमने उबारा है ,  जीना सिखाया तुमने , दिया हर पल सहारा है।। सर की हो छाया , पैरों की जमीन भी तुम हो दिए उड़ने को पंख , और उड़ना भी सिखाया है ।। मां बिना पिता का स्मरण अधूरा है , और आप दोनों के बिना हमारा संसार सूना है  पिता के नाम में मेरी दुनिया समाई है , पिता मित्र भी है , रोटी , कपड़ा , मकान भी है ,  रक्षा कवच भी है , दुनिया में मेरी शान भी है , सम्मान भी है। । मां - बाप  क्षमा की मूर्ति तथा इंसान के रूप में ,  साक्षात् भगवान के अवतार ही हैं।। भगवान ही हैं ।। Father's Day par माता- पिता को प्रणाम 🙏🙏😍

Class 7 ncert Hindi , mahabharat 1

1)महाभारत कथा के रचनाकार का नाम बताइए  उत्तर- महाभारत कथा महर्षि पराशर के पुत्र व्यास मुनि द्वारा लिखी गई । 2) पांडु की कितनी रानियां थी? उत्तर-पांडू की दो रानियां थी। कुंती एवं माद्री। 3) धृतराष्ट्र के कितने पुत्र थे? उनकी सबसे बड़े पुत्र का नाम क्या था? उत्तर- धृतराष्ट्र के 100 पुत्र थे जो कौरव कहलाए। उनके सबसे बड़े पुत्र का नाम दुर्योधन था। 4) कौरवों और पांडवों को कहां का राज्य मिला था? उत्तर -समझौते के अनुसार कौरव हस्तिनापुर के राजा बने और पांडवों को इंद्रप्रस्थ का राज्य मिला। 5) पांडु की मृत्यु के समय युधिष्ठिर की क्या उम्र थी? उत्तर -पांडु की मृत्यु के समय युधिष्ठिर 16 साल के थे? 6) चौसर में हारने के बाद पांडवों को क्या दंड मिला? उत्तर -चौसर में हारने के बाद पांडवों को 13 वर्ष का वनवास मिला जिसमें अंतिम वर्ष अज्ञातवास में बिताने की शर्त थी। 7) महाभारत युद्ध के बाद पांडवों ने कितने वर्ष राज्य किया? उत्तर- महाभारत युद्ध के बाद पांडवों ने 36 वर्ष तक राज्य किया। 8) पांडवों के बाद राज्य का उत्तराधिकारी कौन बना? उत्तर- पांडवों के बाद राज्य का उत्तराधिकारी उनका पोता परीक्षित बना। मह...